ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराकिसानों ने विधायक को बतायीं समस्याएं

किसानों ने विधायक को बतायीं समस्याएं

छटीकरा। सोमवार को विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह गांव बड़ौता पहुंचे। यहां किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत...

किसानों ने विधायक को बतायीं समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 15 Jan 2019 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह गांव बड़ौता पहुंचे। यहां किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने उनको समस्या समाधान का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी सरकार है जिसने किसानों के टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया है। पूर्व की सरकारें हमेशा किसानों को धोखा देती रही हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने गरीब असहाय लोगों को कंबलों का वितरण भी किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व विद्यायक श्याम सिंह अहेरिया, पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया, सतोहा मंडल अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर ठाकुर पवन राजावत, ज्ञानेंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रधान, यशपाल सिंह, अश्वनी चौहान, संजय शर्मा, चेतन मलिक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, चौधरी किशन सिंह, पवन राजावत आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें