ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरालक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी : वैभव बजाज

लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी : वैभव बजाज

पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। न ही सीखने के लिए कोई उम्र होती है। लक्ष्य निर्धारित तो कर लिया जाता है। उसके लिए मेहनत नहीं कर पाते...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी  : वैभव बजाज
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 20 Nov 2022 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। न ही सीखने के लिए कोई उम्र होती है। लक्ष्य निर्धारित तो कर लिया जाता है। उसके लिए मेहनत नहीं कर पाते हो। इसलिए आपको असुविधा होती है। लक्ष्य निर्धारित करने के साथ उसको प्राप्त करने के तरीकों को विस्तृत रूप से सीखना चाहिए। महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज जलेसर हीरक जयंती कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी वैभव बजाज ने व्यक्त किए।

जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने कहा कि वह मेहनत कर आगे बढ़ने का प्रयास करें। पढ़ाई, शिक्षा प्राप्त करने के लिए मोबाइल का नहीं किताबों का सहारा लेना पड़ता है। तभी उच्च पदों पर पहुंच पाओगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान एसडीएम जलेसर राम नयन, अजय मोहन शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शशि राठी, गणेश बंसल, नरेंद्र कुमार जैन, बंटू जैन, हरविंदर सिंह यादव, बीपी गौतम, सूरजपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र पाल सिंह, मोहित बंसल, शिवम यादव, राजकुमार सिंह, विष्णु गोपाल दीक्षित एडवोकेट उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें