लक्ष्मण शक्ति लीला देख दर्शक हुए विभोर
कस्बे में 117वें रामलीला महोत्सव में लक्ष्मण शक्ति लीला देख लोग भावुक हो गए। मेघनाद के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण के मूर्छित होते ही रामा दल व मैदान...

कस्बे में 117वें रामलीला महोत्सव में लक्ष्मण शक्ति लीला देख लोग भावुक हो गए। मेघनाद के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण के मूर्छित होते ही रामा दल व मैदान में सन्नाटा पसर जाता है। विधायक राजेश चौधरी ने यहां सीता राम के स्वरूपों से आशीर्वाद लिया।
शक्ति लीला देखने को अपार जनसमूह उमड पड़ा। रावण के पुत्र मेघनाथ से प्रभु राम की आज्ञा लेकर लक्ष्मण युद्ध करने जाते हैं। वे मेघनाद की शक्ति से मूर्छित हो जाते हैं। उनके मूर्छित होने के बाद हनुमानजी संजीवनी बूटी लेने जाते हैं। छोटे भाई लक्ष्मण की अवस्था देखकर प्रभु राम द्रवित हो जाते हैं और विलाप करते हैं। प्रभु राम के जीवंत अभिनय से लोग प्रभावित होते हैं। विधायक ने भी रामलीला देखी। श्रीरामलीला समिति के महेश पुरोहित, श्यामबाबू अग्रवाल, संजय पाठक, मोरध्वज अग्रवाल, मास्टर रामबाबू शर्मा, रमनबिहारी भारद्वाज आदि ने विधायक का स्वागत किया। प्रधान प्रशांत गुप्ता, राजू सरपंच, उमाकांत कटारा, मनीष जिंदल आदि ने विधायक व ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी को गदा व तलवार भेंट की। इससे पूर्व शाम को दुर्गाष्टमी पर काली लांगुरिया का प्रदर्शन हुया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि संजय प्रधान, हरेंद्र शर्मा, सुधीर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, भगवान सिंह कुशवाहा, दिनेश स्वामी आदि रहे।
