ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराबालिकाओं के प्रति सोच को बदलना होगा

बालिकाओं के प्रति सोच को बदलना होगा

वृंदावन। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस छटीकरा मार्ग पर फुटपाथ पर बनी झुग्गी-झोंपड़ियों...

बालिकाओं के प्रति सोच को बदलना होगा
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 24 Jan 2022 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस छटीकरा मार्ग पर फुटपाथ पर बनी झुग्गी-झोंपड़ियों में निवासरत बच्चों के बीच मनाया गया। जहां बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाली भागवत प्रवक्ता एवं शिक्षिका नित्या किशोरी का अभिनंदन करने के साथ शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को उपहार प्रदान किए गए।

जिलाध्यक्ष चंद्रनारायण शर्मा चीनू ने कहा कि बालिकाओं के प्रति सोच को बदलना होगा। साथ ही बेटा-बेटी के फर्क को मिटाकर उन्हें समान अधिकार देने चाहिए। महानगर प्रभारी चैतन्य शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष विष्णु गोस्वामी सिद्ध ने कहा कि आज इन बच्चों को पढ़ता देख कर जो खुशी का एहसास हो रहा है, वह शब्दों में बताया नहीं जा सकता है। जितेंद्र गौतम ने कहा कि यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों में 80 प्रतिशत बालिकाएं हैं। हमारी बेटियां पढ़ेंगी तभी वो आगे बढ़ पाएंगी। इस अवसर पर संरक्षक दानबिहारी लाल शर्मा, लिंकन गौतम, मुकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष सुमंत शुक्ला, राधाबल्लभ, गोपाल गौड़, तुषार शर्मा, ईशान शर्मा आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें