टेंपो चालक ने महिला पुलिसकर्मी व टीएसआई से की अभद्रता
Mathura News - पुलिस ने लिया हिरासत में, महिला पुलिसकर्मी ने दी तहरीर टेंपो चालक ने महिला पुलिसकर्मी व टीएसआई से की अभद्रताटेंपो चालक ने महिला पुलिसकर्मी व टीएसआई

छटीकरा चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक टेंपो चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी और टीएसआई के साथ अभद्रता कर दी। चालक का दुस्साहस यहीं नहीं रुका, उसने मौके पर पहुंची जैत थाना पुलिस को भी सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को छटीकरा चौराहे पर एक टैंपो चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहा था, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी। ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब उसे टैंपो आगे बढ़ाने को कहा तो चालक ट्रैफिक पुलिस और महिला पुलिसकर्मी प्रियंका से अभद्रता करने लगा।
हंगामा बढ़ता देख ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर दया शंकर यादव मौके पर पहुंचे और चालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उनसे भी उलझ गया। सूचना मिलने पर जैत थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी चालक को गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई। इस मामले में पीड़ित महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी जैत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया आरोपी हिरासत में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


