ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरातहसील कर्मियों ने मजदूर को बना दिया धनी व्यक्ति

तहसील कर्मियों ने मजदूर को बना दिया धनी व्यक्ति

तहसील कर्मियों ने मजदूर को बना दिया धनी व्यक्तितहसील कर्मियों ने मजदूर को बना दिया धनी...

तहसील कर्मियों ने मजदूर को  बना दिया धनी व्यक्ति
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 12 Oct 2019 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

गोवर्धन की बरसाना पंचायत में तहसील कर्मियों की करतूत सामने आई है। उन्होंने दिहाड़ी मजदूर को 25 लाख महावार और सालाना तीन करोड़ से अधिक कमाने वाले व्यक्ति का प्रमाण पत्र जारी कर दिया। तहसील कर्मियों की इस कारगुजारी के चलते मजदूर की बेटी वजीफा का फॉर्म नहीं भर पाई है। पीड़ित मजदूर ने कर्मियों पर रुपये न देने पर ऐसा आय प्रमाणपत्र जारी करने का अरोप लगाया है।

तहसील गोवर्धन के बरसाना के कटरा निवासी फतेह सिंह पुत्र देवी सिंह कोसी की एक कंपनी में ठेकेदार के यहां दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसने अपनी लड़की के वजीफे का फॉर्म भरने को आय प्रमाणपत्र बनवाया था। गोवर्धन तहसील से जारी किए आय प्रमाणपत्र में फतेह सिंह की एक महीने की आय 25 लाख आठ रुपया तैंतीस पैसे व एक साल की इनकम तीन करोड़ सौ रुपया दिखाई है। फतेह सिंह ने बताया कि उसकी इतनी आय हर महीने होती तो वह क्यों अपना आय प्रमाणपत्र बनवाता। फतेह सिंह ने आरोप लगाया कि आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए तहसील कर्मियों ने उससे रुपये मांगे थे, जो उसने नहीं दिए। इसी से गुस्साए तहसील कर्मियों ने उसका आय प्रमाणपत्र इतनी ज्यादा आय का बना दिया। अधिक आय होने के कारण वह अपनी पुत्री का वजीफा का फॉर्म नहीं भर सका। अब उसकी पुत्री को वजीफा नहीं मिल सकेगा। उसकी आगे की पढ़ाई कैसे होगी, इसकी चिंता सता रही है।

यदि किसी व्यक्ति का प्रमाणपत्र गलत बन गया है तो उसकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई लिपिकीय गलती है तो उसे तुरंत सही कराया जाएगा और यदि जानबूझकर गलत प्रमाणपत्र बनाया गया है तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- राहुल यादव, एसडीएम गोवर्धन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें