ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराधर्म परपंराओं से लोगों को परिचित कराते हैं तीर्थ पुरोहित

धर्म परपंराओं से लोगों को परिचित कराते हैं तीर्थ पुरोहित

वृंदावन। श्याम वाटिका में ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम का स्वागत-अभिनंदन किया...

धर्म परपंराओं से लोगों को परिचित कराते हैं तीर्थ पुरोहित
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 16 Sep 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

श्याम वाटिका में ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम का स्वागत-अभिनंदन किया गया। साथ ही धर्मनगरी में पंडा समाज के उत्थान का संकल्प दोहराया गया।

पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता में आदिकाल से तीर्थ पुरोहित पंडा समाज का योगदान पूज्यनीय रहा है। देश की प्राचीन धर्म परपंराओं से लोगों को परिचित कराने का कार्य सदियों से तीर्थ पुरोहित पंडा समाज करता आया है। भारतीय नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयन शर्मा ने कहा कि तीर्थ स्थलों पर मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को वहां की धर्म संस्कृति की जानकारी यदि तीर्थ पुरोहितों न दें तो उनका तीर्थ भ्रमण अपूर्ण रह जाता है। इससे पूर्व श्यामसुंदर गौतम को ठा. बांकेबिहारी तथा न्याय शास्त्र प्रणेता महर्षि गौतम का चित्रपट भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें