ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरादुराचार में असफल गला घोंटकर किशोरी की हत्या

दुराचार में असफल गला घोंटकर किशोरी की हत्या

कोसीकलां। थाना क्षेत्र की शाहपुर चौकी के गांव में चार युवकों ने एक किशोरी से पहले दुराचार करने का प्रयास किया और असफल होने पर चारों ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने गांव के ही चार...

दुराचार में असफल गला घोंटकर किशोरी की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 05 May 2020 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र की शाहपुर चौकी के गांव में चार युवकों ने एक किशोरी से पहले दुराचार करने का प्रयास किया और असफल होने पर चारों ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने गांव के ही चार नामजदों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शाहपुर पुलिस चौकी के एक गांव में सोमवार दोपहर एक किशोरी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही चार नामजद युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गये और उसे बुरी नियत से पकड़ लिया। आरोप है कि किशोरी ने जब उनका विरोध किया तो सभी ने उसका मुंह बंद कर कपड़े फाड़ दिये और दुराचार करने का प्रयास किया। युवती से दुराचार में असफल होने पर सभी नामजदों ने किशोरी के ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही कय्यूम, मुश्ताक, शाहरूख, अजमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। एसपी देहात श्रीश्चन्द्र ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। गांव में जाकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

पंचायतों के कारण देर से दी सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी की मौत सोमवार दोपहर 12 बजे हो चुकी थी, लेकिन परिजनों ने शाहपुर चौकी पर रात 12 बजे सूचना दी। बताते हैं कि दोपहर से रात 9 बजे तक गांव में पंचायतों का दौर चला। जिसमें दण्ड स्वरूप आरोपियों को 21 लाख रुपये नकद एवं 5 वर्ष गांव से बाहर रहने का फैसला सुनाया गया था। लेकिन मृतका पक्ष इस पर सहमत नहीं हुआ। इसी कारण मामला रात 12 बजे पुलिस के संज्ञान मे आया और मुकदमा दर्ज हो सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें