Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsTeachers Day Celebrated with Enthusiasm at Baba Kadera Singh Vidya Mandir in Mathura
विद्या मंदिर में मनाया गया शिक्षक दिवस

विद्या मंदिर में मनाया गया शिक्षक दिवस

संक्षेप:

Mathura News - मथुरा के बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय चेयरमैन सुरेश सिंह ने दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित किए। राधाकृष्णन भारत के पहले एवं...

Sep 07, 2025 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

मथुरा। बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई। विद्यालय चेयरमैन सुरेश सिंह ने मां शारदे के समक्ष दीप जलाकर एवं डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किएl उन्होंने कहा सर्वपल्ली दो बाद भारत के पहले एवं दूसरे उपराष्ट्रपति रहे। वे अच्छे शिक्षक, दर्शन शास्त्री एवं लेखक थे। उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। उनका जन्म बेहद गरीब ब्राह्मण परिवार में 1888 को मद्रास के तिरुतनि में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा छात्रवृत्ति की सहायता से पूरी की। प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गोवडिह स्कूल तिरुवेल्लूर, लूथरेन मिशनरी स्कूल तिरुपति, वूरहिज़ कॉलेज, वेल्लोर एवं मद्रास क्रिश्चन कॉलेज से हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह 1954 में भारत रत्न से सम्मानित हुए। प्राचार्य देवाशीष सेन ने कहा कि गुरु ज्ञान से ही शिष्य अमरत्व प्राप्त करता है, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश की संतति यदि अपना प्राचीन गौरव प्राप्त करना चाहता है तो उसे गुरु का सम्मान करने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रबंधक प्रहलाद सिंह, बीरपाल प्रधान, शिक्षा प्रभारी एसवी सिंह, उपप्राचार्य रामबाबू, डॉ अशोक, हेड मास्टर सुरेन्द्र सिंह, कॉर्डीनेटर बिपिन सिंह, चंद्रेश, रामवीर, सतीश, ओमप्रकाश, रोहताश, अपना शर्मा, एन.सी.सी. प्रभारी गोविन्द सिंह, राकेश रहेजा, हेमेन्द्र वार्डेन आदि उपस्थित रहे l