ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायमुना शुद्धिकरण के लिए नालों को करायें टैप : हेमामालिनी

यमुना शुद्धिकरण के लिए नालों को करायें टैप : हेमामालिनी

मथुरा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मुद्दा उठा कि जनपद में चल रहे विकास कार्यों की मॉनीटरिंग सही प्रकार से हो, इसके लिए...

यमुना शुद्धिकरण के लिए नालों को करायें टैप : हेमामालिनी
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 27 Sep 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मुद्दा उठा कि जनपद में चल रहे विकास कार्यों की मॉनीटरिंग सही प्रकार से हो, इसके लिए जनप्रतिनिधियों को सरकारी विभाग निरंतर प्रगति से अवगत कराते रहें। सांसद हेमाामालिनी ने भी मथुरा शहर में धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए यमुना शुद्धिकरण और स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यमुना शुद्धिकरण के लिए नालों को टेप करायें।

सोमवार को सांसद हेमामालिनी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। हेमामालिनी ने कहा कि फ्लाई ओवरों के साथ-साथ उनके सर्विस रोडों को भी साफ-सुथरा एवं हरियालीयुक्त रखना आवश्यक है। उन्होंने कोसी नाला एवं अन्य नालों के पानी को शुद्धिकरण के पश्चात ही यमुना में छोड़े जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यमुना हमारी पवित्र एवं पौराणिक नदी है, इसकी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सांसद ने जवाहर बाग में किये गये कार्यों की प्रशांसा करते हुए कहा कि कार्य बहुत अच्छे किये गये हैं, किन्तु इसे व्यवस्थित बनाये रखने के लिए सुरक्षा गार्डों की भी नियुक्ति की जाये। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाये, असमाजिक तत्व इसमें प्रवेश न करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें