ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरातेजप्रताप ने किया वृंदावन में नौका विहार

तेजप्रताप ने किया वृंदावन में नौका विहार

मथुरा। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव ने शनिवार को वृंदावन में यमुना में नौका विहार...

तेजप्रताप ने किया वृंदावन में नौका विहार
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 10 Nov 2018 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव ने शनिवार को वृंदावन में यमुना में नौका विहार किया और इसके बाद उन्होंने चौरासी कोस परिक्रमा में आदि बद्री के दर्शन किये।तेजप्रताप यादव इन दिनों भगवान की शरण में हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों अपनी पत्नी को तलाक का नोटिस दिया है। अपने कुछ मित्रों के साथ वे गत दिनों बनारस और हरिद्वार रहे। शनिवार को तेजप्रताप यादव वृंदावन में थे। दिन में करीब एक बजे वह वृंदावन में केशीघाट के निकट पहुंचे और वहां नौका विहार किया। तेजप्रताप यादव और यहां उनके स्थानीय परिचित लक्ष्मण प्रसाद शर्मा एक नाव में थे और तेजप्रताप के मित्र दूसरी नाव में। तेजप्रताप सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने थे। उनके गले में कंठी थी और माथे पर तिलक लगा हुआ था। करीब 45 मिनट तक उन्होंने नाव में गुजारे। इसके बाद वे बिहार नंबर की इंडीवर कार द्वारा वृंदावन से निकल गये। यहां से वह राजस्थान स्थित ब्रज चौरासी कोसी की यात्रा में आने वाले आदि बद्रीनाथ के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाये रखी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें