ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराफूलों के हिंडोले में झूले राजाधिराज, केसरिया घटा में दर्शन आज

फूलों के हिंडोले में झूले राजाधिराज, केसरिया घटा में दर्शन आज

राजाधिराज द्वारिकाधीश ने फूलों के हिंडोले में दर्शन देकर और झूलकर भक्तों को आनंदित किया। इस मनोरम नजारे का दीदार करने को भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सावन महीने में हरियाली उत्सवों का...

फूलों के हिंडोले में झूले राजाधिराज, केसरिया घटा में दर्शन आज
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 20 Jul 2017 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

राजाधिराज द्वारिकाधीश ने फूलों के हिंडोले में दर्शन देकर और झूलकर भक्तों को आनंदित किया। इस मनोरम नजारे का दीदार करने को भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सावन महीने में हरियाली उत्सवों का आगाज गुरुवार को पुष्पों के हिंडोला सजने से हो गया। मंदिर सेवकों ने प्रभु का दरबार मनोयोग से सजाया-संवरा। जगमोहन में प्रिया प्रियतम के चल विग्रह झूले में विराजमान किए गए। मुखिया ब्रजेश व सुधीर ने भगवान संग उनकी प्रियतमा को धीरे-धीरे झोटे लेकर पर्व में सहभागी बनाया। समूचे मंदिर परिसर में खुशबू बिखर गई। हजारों महिला-पुरुष व बच्चों ने दर्शन कर पुण्य कमाया। शाम को हुए आयोजन के समय मंदिर के तीन द्वारों पर भरपूर भीड़ रही। सामने के बाजार और बजरिया में करीब डेढ़ घंटे तक बार-बार जाम लगा। इस दौरान भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा करके भगवान की जय-जयकार भी की। राजाधिराज की जय से मंदिर पल-पल गूंजता रहा। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड. के अनुसार 21 जुलाई को मंदिर में केसरिया घटा सजेगी। सायं 7 से 8. 30 बजे तक जगमोहन में आकर मनोहर घटा में दर्शन देंगे। हरियाली तीज से होगी 13 दिवसीय झूलनोत्सव की शुरूआत बरसाना। सावन माह में श्रीजी का धाम एक बार फिर से द्वापर कालीन लीलाओं से जीवंत होगा। हरियाली तीज से लाड़ली जी महल में 13 दिवसीय झूलनोत्सव की शुरूआत होगी। इस दिन वृषभान दुलारी स्वर्ण रजत हिंडोले में झूला झूलकर भक्तों को दर्शन देंगी। बरसाना के ब्रम्हगिरी पर्वत पर स्थित लाड़लीजी मंदिर में सावन माह की हरियाली तीज का उत्सव 26 जुलाई से शुरू होगा। उस दिन से ब्रज मंडल के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में आराध्य को झूला झुलाया जाएगा। मंदिर में तेरह दिन तक सुबह-शाम राधा रानी को झूला झुलाया जाएगा। शाम के समय में राधा रानी के समक्ष रसिक कवियों द्वारा रचित झूला के पदों का गायन किया जाएगा। झूलनोत्सव के दर्शनों को रोज देश विदेश से श्रद्धालु बरसाना धाम में उमड़ेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें