छात्र संसद का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
छात्र संसद का हुआ शपथ ग्रहण समारोहछात्र संसद का हुआ शपथ ग्रहण समारोहछात्र संसद का हुआ शपथ ग्रहण समारोहछात्र संसद का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

कृष्णचन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज माधवकुंज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अतिथियों ने शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सीमा मिश्रा, संस्कृत भारती के प्रांत मंत्री डॉ. धर्मेन्द्र अग्रवाल, विद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल सीए व विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने मां शारदा व कृष्णचन्द्र गान्धी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। छात्र गिरधर ने निर्माण के पावन युग में हम चरित्र निर्माण न भूलें के माध्यम से चरित्र निर्माण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा मिश्रा ने छात्र संसद के प्रधानमंत्री की ऋषभ राजपूत, संस्कृत भारती के प्रांत प्रमुख डॉ. धर्मेन्द्र अग्रवाल द्वारा मोहित को सेनापतिकी शपथ ग्रहण करायी।
अन्य सभी छात्र सांसदों को विद्यालय के कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी गयी। सभी छात्र सांसदों को विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह व शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा द्वारा छात्र संसद का प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य राजीव पाठक, छात्र सांसद प्रमुख वाणिज्य प्रवक्ता विनय कुमार, केशव सिंह, उमेश शर्मा, नरेन्द्र कुमार, लोकेश अग्रव्राल, निधीश अग्रवाल, सुरेश कुमार, जगवीर सिंह, मुनेश अग्रवाल, सीताराम, टीकाराम, मुनेन्द्र यादव, डॉ. दीप्ति तिवारी, पिंकीरानी, प्रीती तिवारी, डा. रागिनी, हेमन्त कुमार, नवीन सक्सेना, रघुराज सिंह आदि आचार्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


