स्वामी वामदेव शताब्दी आनंद महोत्सव आज से

Feb 28, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - स्वामी वामदेव शताब्दी आनंद महोत्सव आज सेस्वामी वामदेव शताब्दी आनंद महोत्सव आज सेस्वामी वामदेव शताब्दी आनंद महोत्सव आज से

स्वामी वामदेव शताब्दी आनंद महोत्सव आज से

विरक्त संत स्वामी वामदेव महाराज के त्रिदिवसीय शताब्दी आनंद महोत्सव का शुभारंभ चैतन्य विहार स्थित स्वामी वामदेव ज्योर्तिमठ पर शनिवार से होगा। जिसमें देशभर से संतों, आचार्यों और महामंडलेश्वरों का जमावड़ा होगा। समाज के मार्गदर्शक संत अखंड भारत राष्ट्र निर्माण के साथ ही सामाजिक सुरक्षा जैसे गंभीर और ज्वलंत विषयों पर विचार मंथन करेंगे। महोत्सव की जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव गिरि महाराज ने बताया कि रामजन्मभूमि आंदोलन के मूल स्तंभ रहे स्वामी वामदेव ने हिंदू समाज को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। समारोह में जुटने वाले सभी संप्रदायों के संतों, आचार्य, महामंडलेश्वरों को भी दीर्घकालीन चिंतन इसी दिशा में होगा, क्योंकि आज समाज एक विघटन के बारुद पर बैठा है, जिसे दिशा देने की महत आवश्यकता है।

महोत्सव के अध्यक्ष एवं संरक्षक निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने बताया कि महोत्सव का आयोजन पांच सत्रों में होगा। प्रथम दो दिन दो-दो सत्र होंगे तथा तृतीय दिवस एक सत्र होगा। प्रथम सत्र में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि तथा राष्ट्र की अन्य प्रमुख संत विभूतियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा। योगगुरु स्वामी रामदेव और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि जैसे संत भी यहां पहुंचेंगे। 28 फरवरी से 2 मार्च तक दिव्यांगजनों के सहायतार्थ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. उमेशचंद्र शास्त्री, स्वामी वेदानंद आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।