विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन करने से मौत
Mathura News - थाना जैंत अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन करने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव

थाना जैंत अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। रविवार को कंट्रोल से पुलिस को सूचना मिली कि श्रीनगर कॉलोनी, जैंत निवासी रिंकी कुमारी (23) पत्नी लाल सिंह ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। इसकी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी मौत हो गयी है। सूचना पर उप निरीक्षक दुष्यंत कौशिक ने पुलिस टीम के साथ हॉस्पिटल पहुंचे।
पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर मायके वाले भी आ गये। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतका का मायका गांव तरौली, छाता में है। पिता विजय पाल ने अपनी बेटी रिंकी की शादी करीब दो साल पहले जैंत निवासी लाल सिंह के साथ की थी। थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


