पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की एक और अनियमिता हुई उजागर

Feb 27, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - लेखा परीक्षक की टीम को कम्यूटर प्रशिक्षण में मिला घपलापीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की एक और अनियमिता हुई उजागरपीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की एक और अनियमिता ह

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की एक और अनियमिता हुई उजागर

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में निलंबित अधिशासी अभियंता की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले से ही उन पर हाईकोर्ट की अवमानना की कार्रवाई विचाराधीन है। ऐसे में अब उनके द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्य में लेखा परीक्षा दल की जांच में वित्तीय अनिमिताएं बरतने का मामला प्रकाश में आया है। प्रदेश के प्रधान महालेखा परीक्षक ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव और प्रमुख अभियंता को दोषी अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई करने को लिखा है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय में कंप्यूटर प्रशिक्षण कराने के लिए मार्च 2025 में लगभग 15 लाख रुपये की धनराशि मिली थी।

उक्त धनराशि को तत्कालीन अधिशासी अभियंता अजय कुमार सिंह ने मेरठ की एक फर्म के नाम से एक एक लाख रुपये के फर्जी बिल बना कर धनराशि को निकाल लिया था। इसी तरह अन्य बिल भी बनाकर कुछ और धनराशि निकाल ली। महालेखाकार लखनऊ कार्यालय के लेखा परीक्षक दल द्वारा प्रान्तीय खंड मथुरा के अगस्त 2022 से मार्च 2025 तक के अभिलेखों की जांच 10 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक की। टीम को अभिलेखों की परीक्षण जांच के दौरान कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमिततता मिली। जिस पर कार्यालय प्रधान महालेखाकार लेखा परीक्षक-2 उत्तर प्रदेश लखनऊ के अर्धशासकीय पत्र दिनांक 9 जनवरी 2026 में इंगित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में प्रशिक्षण कार्य हेतु मिली धनराशि को अधिशासी अभियंता द्वारा गवन करने के आरोप में प्रमुख सचिव लोक निर्माण उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, प्रमुख अभियंता विकास तथा विभागाध्यक्ष लोनिवि लखनऊ को जांच रिपोर्ट सौंपते हुए कार्रवाई की संस्तुतित की। इसके बाद विभाग के मुख्य अभियंता एनके यादव को शासन ने कार्रवाई को लिखा। जिस पर मुख्य अभियंता ने 20 फ़रवरी 2026 को दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। जिसमें अधीक्षण अभियंता मैनपुरी वृत लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 1 मथुरा गुलवीर सिंह से प्रकरण की विस्तृत जांच करने को निर्देश दिए। शासन से मुझे जांच कराने के लिए पत्र मिला है। अब वे अधीक्षण अभियंता मैनपुरी वृत लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 1 मथुरा गुलवीर सिंह की दो सदस्यीय समिति से जांच करा रहे हैं। जैसे ही समिति की रिपोर्ट एक-दो सप्ताह में मिल जाएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -एनके यादव, प्रमुख अभियंता आगरा क्षेत्र, पीडब्ल्यूडी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।