ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरासुरेन्द्र यादव ने दिया कॉलेज में मिट्टी बचाओ का संदेश

सुरेन्द्र यादव ने दिया कॉलेज में मिट्टी बचाओ का संदेश

ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवक सुरेन्द्र यादव शनिवार को केडी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं को मिट्टी क्षरण...

सुरेन्द्र यादव ने दिया कॉलेज में मिट्टी बचाओ का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 21 May 2022 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवक सुरेन्द्र यादव शनिवार को केडी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं को मिट्टी क्षरण के दुष्परिणाम बताते हुए मिट्टी बचाओ का संदेश दिया। कोयम्बटूर से कश्मीर की साइकिल यात्रा पर निकले सुरेन्द्र यादव का केडी डेंटल कॉलेज पहुंचने पर डीन और प्राचार्य डॉ. मनेष लाहौरी ने स्वागत किया।

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक सद्गुरु जग्गी वासुदेव द्वारा इस समय समूची दुनिया में मिट्टी बचाओ का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवक सुरेन्द्र यादव इन दिनों कोयम्बटूर से कश्मीर की साइकिल यात्रा पर निकले हुए हैं। यादव 20 मई को मथुरा आए और शनिवार 21 मई को केडी डेंटल कॉलेज पहुंचकर प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं को मिट्टी क्षरण के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें मिट्टी बचाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर डीन और प्राचार्य डॉ. मनेष लाहौरी ने कहा कि धरती में हो रहे मिट्टी के क्षरण को रोकने के लिए हर व्यक्ति को अधिकाधिक पौधरोपण की दिशा में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने की जरूरत है। डॉ. लाहौरी ने छात्र-छात्राओं को मिट्टी क्षरण रोकने का संकल्प दिलाया। अंत में प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया ने सुरेन्द्र यादव के साहस की प्रशंसा करते हुए उन्हें सफल साइकिल यात्रा की शुभकामना दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें