Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsSupport Grows for Dax Chaudhary After Arrest Over Liquor Shops Shutdown in Vrindavan
आक्रोश न दिखाकर संवैधानिक तरीके से लड़े लड़ाई

आक्रोश न दिखाकर संवैधानिक तरीके से लड़े लड़ाई

संक्षेप:

Mathura News - वृंदावन में शराब ठेकों को बंद कराने के मामले में जेल गए दक्ष चौधरी को समर्थन मिल रहा है। जगद्गुरु परमहंस और कन्हैया मित्तल ने वीडियो के माध्यम से कहा कि उनका इरादा सही है, लेकिन तरीका गलत हो सकता है। संविधान का पालन करते हुए समर्थन का आह्वान किया गया है।

Fri, 28 Nov 2025 12:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

वृंदावन। शराब ठेकों को जबरन बंद कराने के मामले में जेल गये दक्ष चौधरी और उनके साथियों को समर्थन मिलना शुरू हो गया है। धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री के बाद जगद्गुरु परमहंस और कन्हैया मित्तल ने समर्थन देते हुए वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि उनका इरादा सही है, लेकिन तरीका गलत हो सकता है। देश में संविधान है, उसके अनुसार काम होना चाहिए। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में भजन गायक कन्हैया मित्तल कहते दिख रहे हैं कि दक्ष चौधरी ने आक्रोश में आकर ऐसा किया। हम भी चाहते हैं कि मंदिरों के पास से मीट और शराब की दुकानों पर जाकर आक्रोश दिखाएं और हटाएं, लेकिन देश संविधान से चलता है और उससे बढ़कर कुछ नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हम सबका फ़र्ज बनता है कि हम सनातनियों के लिये आवाज उठायें उनका साथ दें। अब जो दुकान चला रहा है तो उसने भी अनुमति ली होगी, पैसा लगाया होगा, इसलिए तरीके से दुकान हटनी चाहिए पर इसका मतलब यह नहीं कि दक्ष को जेल में रखा जाए। पुलिस प्रशासन को इस ओर सोचना चाहिए। वहीं अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने दक्ष चौधरी के समर्थन में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें वह कह रहे हैं कि सनातन के लिये लड़ने वालों का साथ देना चाहिए। आपस में छोटी छोटी बातों को लेकर एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम न किया जाए।