Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsSupport for 2000 Needy Mothers Jagadguru Kripalu Maharaj s Service Legacy Continues
ब्रज की निराश्रित माताओं की सेवा ही श्रीजी सेवा : कृष्णा

ब्रज की निराश्रित माताओं की सेवा ही श्रीजी सेवा : कृष्णा

संक्षेप:

Mathura News - -2000 निराश्रित माताओं को भोज कराकर भेंट किए उपहारब्रज की निराश्रित माताओं की सेवा ही श्रीजी सेवा : कृष्णाब्रज की निराश्रित माताओं की सेवा ही श्रीजी स

Nov 21, 2025 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

-2000 निराश्रित माताओं को भोज कराकर भेंट किए उपहार बरसाना। जगद्गुरु कृपालु महाराज द्वारा प्रदत्त सेवा संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए रंगीली महल संस्था की अध्यक्षा डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि ब्रज की निराश्रित साध्वी एवं विधवा माताओं की सेवा ही साक्षात राधारानी श्रीजी की सेवा है। उन्होंने शुक्रवार को क्षेत्र की दो हजार निराश्रित माताओं को दैनिक प्रयोग की वस्तुएं वितरित करते समय यह विचार व्यक्त किए। सेवा कार्यक्रम में उनके साथ उनकी बड़ी बहन एवं जगद्गुरु कृपालु परिषद् की चेयरपर्सन डॉ. श्यामा त्रिपाठी भी शामिल रहीं। उन्होंने उपस्थित सभी माताओं को स्नेहपूर्वक उपहार प्रदान किए एवं उनके सम्मान में भंडारे का आयोजन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि कृपालु महाराज के दिव्य संस्कारों के कारण ही संस्था ब्रज एवं अवध क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा के विभिन्न कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा पा रही है। परिषद् के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि संस्था वर्षों से निराश्रित माताओं, साधुओं, निर्धन छात्र-छात्राओं एवं ब्रजवासियों के लिए सेवा कार्यों को हृदय से कर रही है। यह सब जगद्गुरु कृपालु महाराज की कृपा का फल है। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के 42 स्कूलों के छह हजार निर्धन छात्र-छात्राओं को गर्म जैकेट, कंबल, गर्म टोपी आदि बांटे जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में मौजूद रहीं माताओं ने कृपालु परिवार की सेवा भावना पर आभार जताया।