ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरागोबर खाद सस्ता मिलने से मिलेगा जैविक खेती को बढावा : सुदेवी

गोबर खाद सस्ता मिलने से मिलेगा जैविक खेती को बढावा : सुदेवी

वृंदावन। आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि गौसेवा से सुदेवी दासी ने ब्रज वृंदावन को पद्मश्री दिलाया...

गोबर खाद सस्ता मिलने से मिलेगा जैविक खेती को बढावा : सुदेवी
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 05 Mar 2019 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि गौसेवा से सुदेवी दासी ने ब्रज वृंदावन को पद्मश्री दिलाया है, जो कि सभी ब्रजवासियों के लिए गर्व की बात है। ब्रज की पहिचान गौसंवर्द्धन से है। यहां प्रत्येक घर में गौपालन होना चाहिए। ब्रज में गौमाता स्वस्थ्य और प्रसन्न रुप में होनी चाहिए। ब्रज से विश्वभर में गौसंरक्षण का संदेश जाना चाहिए। यह बात उन्होंने जीवा इंस्टीट़्यूट में वृंदावन टुडे फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पद्मश्री सुदेवी दासी के सम्मान करने के दौरान व्यक्त किए। इससे पूर्व श्रीवत्स गोस्वामी, महंत सत्यनारायण दास, भाजपा पार्षद दल के उप नेता राधाकृष्ण पाठक ने गौसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए सुदेवी दासी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सुदेवी दासी ने कहा कि गौसेवा ही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। भारत सरकार ने इस सम्मान को देकर गौमाता और ब्रज को सम्मानित किया है। गोबर और गौमूत्र से बनी सामग्री बनाकर उसे प्रोत्साहन देने की मांग की। गोबर से बने खाद को सस्ती दरों पर किसानों को उपलब्ध कराना चाहिए। जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें