हॉस्पिटल में 76 वर्षीय बुजुर्ग का सफल टोटल-नी रिप्लेसमेंट

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉ. हर्षित जैन की अगुवाई में टीम ने 76 वर्षीय सुनील दास का सफल टोटल-नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया। सुनील दास पिछले छह वर्षों से गंभीर घुटने के दर्द से परेशान थे। अब उन्हें स्थायी राहत मिली है।

हॉस्पिटल में 76 वर्षीय बुजुर्ग का सफल टोटल-नी रिप्लेसमेंट

केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. हर्षित जैन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने 76 वर्षीय वृद्ध सुनील दास का सफल टोटल-नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन कर उन्हें वर्षों पुराने असहनीय घुटने के दर्द से राहत दिलाई है। यह पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया। राधाकुंड की राधानगर कॉलोनी के निवासी सुनील दास पिछले छह वर्षों से गंभीर घुटने के दर्द से परेशान थे। चलना-फिरना और दैनिक कार्य करना भी मुश्किल हो गया था। 18 मई को अस्पताल में जांच के दौरान डॉ. हर्षित जैन ने पाया कि उनका घुटना पूरी तरह खराब हो चुका है, जिसके बाद सर्जरी की सलाह दी गई।

ऑपरेशन डॉ. हर्षित जैन के मार्गदर्शन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामधन, डॉ. आशीष शर्मा और डॉ. भव्य ने किया। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. कुलदीप गुप्ता और डॉ. सुरभि सिंह ने सहयोग किया। वहीं ओटी तकनीशियन नवीन, राहुल और बबलू की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. हर्षित जैन ने बताया कि टोटल नी आर्थ्रोप्लास्टी में खराब घुटने के जोड़ को हटाकर कृत्रिम इम्प्लांट लगाया जाता है, जिससे मरीज को स्थायी राहत मिलती है। डॉ. रामधन ने बताया कि मरीज वैल्गस डिफॉर्मिटी से पीड़ित थे, जिसका इलाज अब मथुरा के के.एम. अस्पताल में भी उपलब्ध है।केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डॉ. एनसी प्रजापति, प्रो कुलपति डॉ. शरद अग्रवाल तथा एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नमित गौतम ने चिकित्सकीय टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।