Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsSpecial Train Service Approved for Allahabad to Braj Pilgrimage
विशेष ट्रेन के कोसी में ठहराव को लेकर यात्रियों में हर्ष

विशेष ट्रेन के कोसी में ठहराव को लेकर यात्रियों में हर्ष

संक्षेप: Mathura News - रेलवे यूजर्स कन्सलटेटिव कमेटी नार्थ सेन्ट्रल रेलवे के सदस्य द्वारा इलाहाबाद हुई बैठक में मेला स्पेशल ट्रेन को चलवाने की मांग की गयी थी, जिसको रेलवे ब

Mon, 15 Sep 2025 03:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

रेलवे यूजर्स कन्सलटेटिव कमेटी नार्थ सेन्ट्रल रेलवे के सदस्य द्वारा इलाहाबाद में हुई बैठक में मेला स्पेशल ट्रेन को चलवाने की मांग की गयी थी, जिसको रेलवे बोर्ड ने हरी झण्डी प्रदान की है। ट्रेन चलने से ब्रज मे आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सदस्य संजय अग्रवाल ने बताया कि छठ पूजा व दुर्गा पूजा पूरे देश में धूमधाम के साथ मनायी जाती है। इसके लिये ब्रज में यात्रियों का बहुतायत आवागमन रहता है। ट्रेन न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानी को लेकर इलाहाबाद में हुई बोर्ड सदस्यों की बैठक में समस्या को रखकर निदान कराने की मांग की गई, जिस पर रेलवे बोर्ड ने अपनी संस्तुति देते हुए हजरत निजामुद्वीन से पुणे जाने वाली विशेष ट्रेन को एक अक्टूबर से 30 नबम्बर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार के दिन दोनों ओर से कोसीकलां में ठहराव कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रेन के ठहराव से यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सदस्य संजय अग्रवाल ने बताया कि काफी ट्रेनें अभी भी बन्द चल रही हैं, जो कि पूर्व मे कोसीकलां के स्टेशन पर रूकती थीं उन सभी को लेकर वार्ता की जा रही है, जल्द उनको भी चालू कराया जायेगा। हर्ष व्यक्त करने वालो में पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, कुलदीप गूर्जर, लवली सभासद, अजीत चौधरी, जमुना प्रसाद मिश्रा, जयप्रकाश चौधरी, कपिल अरोड़ा, अरूण ठाकुर आदि हैं।