ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरानम आंखों से सैनिक का अंतिम संस्कार

नम आंखों से सैनिक का अंतिम संस्कार

सेना के जवान कैलाश बैनीवाल के आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गढ़ी बरबारी पहुंचा। जवान के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान...

नम आंखों से सैनिक का अंतिम संस्कार
हिन्दुस्तान टीम,मथुराFri, 22 Jun 2018 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

सेना के जवान कैलाश बैनीवाल का शव शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव गढ़ी बरबारी पहुंचा। जवान के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने गांव पहुंचकर सैनिक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गांव गढ़ी बरबारी निवासी 22 वर्षीय कैलाश बैनीवाल पुत्र रमेश सिंह दो वर्ष पूर्व सेना में भरती हुआ था। बुधवार को उसके निधन की खबर गांव पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को कैलाश के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। हर कोई सैनिक के अंतिम दर्शनकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करने को लालायित था। सुबह से ही शहीद के अंतिम दर्शन करने को हजारों की भीड़ उनके घर के पास एकत्रित हो गई। भारत माता के जयकारों और जन समूह के साथ जवान की अंतिम यात्रा अंत्येष्टि स्थल पर पहुंची। जहां कैलाश को छोटे भाई उदयवीर ने गमगीन माहौल में मुखाग्नि दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें