ज्योतिष संस्थान में बालक के साथ कुकृत्य का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

एक माह पूर्व संस्थान में आया बालक, दो लोगों पर आरोपज्योतिष संस्थान में बालक के साथ कुकृत्य का आरोप, रिपोर्ट दर्जज्योतिष संस्थान में बालक के साथ कुकृत्

ज्योतिष संस्थान में बालक के साथ कुकृत्य का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

एक ज्योतिष संस्थान में बालक के साथ कुकृत्य किये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बालक के पिता की तहरीर पर शनिवार को दो नामजदों के खिलाफ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला निवासी व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ हुए अप्राकृतिक कुकृत्य को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ज्योतिष संस्थान में उनके बेटे के साथ कुकृत्य किया गया। आरोप लगाया कि निशान वडोनिया और आशीष शर्मा द्वारा कुकृत्य को अंजाम दिया गया। इसके बारे में बालक किसी को न बताये तो आरोपियों द्वारा धमकी दी गई, लेकिन बालक ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बालक के साथ कुकृत्य की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित एक माह पहले संस्थान में आया था। दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन किये जा रहे हैं। जिसके बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।