आंधी-बारिश में टूटे 300 पोल, हजारों उपभोक्ताओं की रातभर बंद रही बिजली

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

सर्वाधिक नुकसान गोवर्धन डिवीजन क्षेत्र में, कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभी भी सप्लाई प्रभावितआंधी-बारिश में टूटे 300 पोल, हजारों उपभोक्ताओं की रातभर

आंधी-बारिश में टूटे 300 पोल, हजारों उपभोक्ताओं की रातभर बंद रही बिजली

आंधी-बारिश से विद्युत आपूर्ति को तगड़ा झटका लगा है। दो दर्जन से अधिक 33केवी एवं 11केवी हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन रहा। हजारों उपभोक्ताओं की लाइट रातभर बंद रही। वहीं करीब 300 पोल टूट गए हैं। कुछ पोल टेड़े हो गए। अन्य उपकरणों को भी नुकसान हुआ है। अभी भी कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित है। वहीं टीमें फॉल्टों को सही करने में देर रात तक लगी रहीं। लगातार आ रही आंधी-बारिश ने विद्युत निगम के अधिकारी एवं इंजीनियरों के होश उड़ा दिए हैं। गुरुवार देर शाम आई आंधी-बरसात ने बिजली का सिस्टम बिगाड़ दिया।

क्षेत्रों में स्थिति

देहात मंडल के गोवर्धन, राया, मांट, कोसी, प्रथम डिवीजन के बलदेव, फरह में करीब 250 पोल टूट गए और अन्य उपकरणों में नुकसान हुआ। सर्वाधिक नुकसान गोवर्धन डिवीजन क्षेत्र में हुआ। इसी डिवीजन के दतिया में करीब 40 पोल क्षतिग्रस्त हुए। अडींग-जाजमपट्टी बिजलीघर रात भी बंद रहे। इसके अलावा अन्य क्षेत्र भी रात भर अंधकार में डूबे रहे। मांट-राया में दो दर्जन के करीब पोल टूटे। इसमें पचावर, पानीगांव, रावल, लक्ष्मीनगर एवं गोकुल आदि क्षेत्र हैं। हजारों उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति रातभर एवं दिन में भी बंद रही। वहीं शहरी क्षेत्र में भी घंटों सप्लाई प्रभावित रही। नवादा में आउटडोर बक्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गऊघाट क्षेत्र में तीन पोल टूट गए। वहीं राधानगर,मधुवन इंक्लेव, डींग गेट, अशोक सिटी, अलवरपुल, विश्व लक्ष्मीनगर, राधापुरम, कृष्णानगर फीडर, मसानी क्षेत्र, गोविन्द नगर, जन्मभूमिल लिंक रोड, भरतपुर गेट वाल्मीकि बस्ती, गोवर्धन रोड, मांट क्षेत्र, चन्द्रपुरी कॉलोनी, कैलाशनगर, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, ड्यूक पैलेस होटल, पुष्प विहार, ज्योति नगर, धौलीप्याऊ, बालाजीपुरम, नटवर नगर आदि क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रही। सलेमपुर एवं जयगुरुदेव लाइन का पोल झुक गया। कुछ क्षेत्रों में राभर बिजली बंद रही.

उपभोक्ताओं की परेशानियां

इधर प्रभावित क्षेत्र में उपभोक्ता बार-बार बिजलीघर,इंजीनियर एवं कर्मचारियों को फोन मिलाकर बिजली की जानकारी करने का प्रयास करते रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मांगी जाती रही और शिकायत दर्ज कराई गईं। हाईटेंशन लाइनों के आए ब्रेक डाउन को कर्मचारी रातभर सही करते रहे। एसई देहात एसपी पांडेय एवं एसई देहात एसके सनोरिया के अनुसार तेज आंधी-बारिश से निगम को काफी नुकसान हुआ है। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के अनुसार अधिकतर क्षेत्रों की सप्लाई को नॉर्मल कर लिया गया है। अभी सुधार कार्य जारी है।

वृंदावन की स्थिति

वृंदावन की लाइन को किया बंद, लाइन निकली सही

ट्रांसमीशन विभाग द्वारा जब चाहे वृंदावन की लाइन को बंद कर दिया जाता है। इससे निगम के इंजीनियरों के साथ उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। हाल ही चैतन्य विहार बिजलीघर को ब्रेक डाउन में बताया। जबकि लाइन ठीक थी। वृंदावन के इंजीनियरों ने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिजली की आपूर्ति में बाधा का कारण क्या है?
आंधी-बारिश से विद्युत आपूर्ति को तगड़ा झटका लगा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura Newsआंधी-बारिश में टूटे 300 पोल, हजारों उपभोक्ताओं की रातभर बंद रही बिजली