महानगर के बड़े हिस्से में बिजली संकट, घंटों गुल रही बिजली
विद्युत आपूर्ति समान्य करने में लगे घंटों महानगर के बड़े हिस्से में बिजली संकट, घंटों गुल रही बिजलीमहानगर के बड़े हिस्से में बिजली संकट, घंटों गुल रही

भीषण गर्मी के साथ-साथ लोग बिजली समस्या से परेशान हैं। महानगर के बड़े हिस्से में बिजली समस्या बनी हुई है। एक तो गर्मी और उस पर बिजली गुल होने से लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष व्याप्त है। लगातार फॉल्ट हो रहे हैं और बिजली गुल हो रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते शहर एवं देहात के क्षेत्रों में बिजली का सिस्टम गड़बड़ाने लगा है। फॉल्ट होने पर बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देव नगर, मनोहरपुरा, गोल कुंआ, सुखदेव नगर, बालाजी पुरम, मातागली, बिहारी पुरा, चौकी बाग बहादुर क्षेत्र, पदमपुरी, कृष्णानगर, गोवर्धन रोड, अमर कॉलोनी, राधानगर, बौद्ध नगर, आजाद नगर, सौंख रोड, डैंपियर नगर, मोती कुंज, चंदनवन आदि क्षेत्रों में विद्युत समस्या रही। प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली सही कराने को लेकर 1912, हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराते रहे। समस्या निरस्तारण की गति धीमी रही। बताया गया कि कर्मचारियों को पर्याप्त सामान नहीं मिल पा रहा है, जिससे सुधार कार्य करने में परेशानी आ रही हैं। जुगाड़ से सप्लाई को सही कराया जा रहा है।
सरकार की छवि हो रही धूमिल
सोशल मीडिया पर मैसेज किए जा रहे हैं कि विद्युत निगम मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार की छवि धूमिल कर रहा है। इसीलिए कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।
कहां गये बिजली निगम के दावे
सर्दियों में घंटों बिजली गुल रहती थी, तब बिजली निगम के अधिकारी कहते थे कि गर्मियों में बिजली समस्या न हो इसलिए करोड़ों की राशि से सुधार किया जा रहा है लेकिन गर्मी में बिजली समस्या बढ़ ही रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि बिजली निगम के दावे कहां गये?
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


