ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापीड़ित मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा के समान

पीड़ित मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा के समान

वृंदावन। अभा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कैलाश नगर सेक्टर-2 में विप्र जन सत्कार सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें विप्र बंधुओं एवं निर्धनों को...

पीड़ित मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा के समान
हिन्दुस्तान टीम,मथुराWed, 23 Jun 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

वृंदावन। अभा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कैलाश नगर सेक्टर-2 में विप्र जन सत्कार सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें विप्र बंधुओं एवं निर्धनों को खाद्य सामग्री एवं जल पात्र वितरित किए गए।

कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य रसिक महाराज ने बताया कि कोरोना काल में संस्था द्वारा लगातार जनसेवा के प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। जिसमें गरीब, असहाय एवं जरुतमंद लोगों के लिए अन्न क्षेत्र, निर्धनों के लिए वस्त्र, प्याऊ एवं बांके बिहारी पुलिस चौकी पर वाटर कूलर की स्थापना आदि कार्य किए जा रहे हैं। सोमवार को निर्जला एकादशी पर गर्मी से राहत दिलाने के लिए विप्र बंधुओं को पानी के कैंपर (जलपात्र) वितरित किए गए हैं। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। कोरोना आपदा में लोगों को विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ा है। ऐसे में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर आचार्य बद्रीश, आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार, मुकेश सारस्वत, एमडी व्यास, विनीत शर्मा, राजेश रावत आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें