Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsServer Issues Disrupt Registration Office Operations for Sixth Consecutive Day
सर्वर डाउन होने से बैनामा कराने वालों को हुई परेशानी

सर्वर डाउन होने से बैनामा कराने वालों को हुई परेशानी

संक्षेप: Mathura News - दोपहर बाद सही हो सका सर्वर, दोनों कार्यालय में हुए 331 बैनामे सर्वर डाउन होने से बैनामा कराने वालों को हुई परेशानी सर्वर डाउन होने से बैनामा कराने वा

Thu, 13 Nov 2025 08:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

निबंधन कार्यालय में लगातार छठे दिन दिन सर्वर ठप रहा। सुबह से ही सर्वर की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा। गुरुवार को दिनभर बैनामा, नकल, विवाह पंजीकरण से लेकर अन्य दस्तावेज पंजीकरण होने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे दूर-दराज से आए सैकड़ों पक्षकारों को निराश होकर लौटना पड़ा। बार-बार सर्वर डाउन होने के कारण उप निबंधन कार्यालय में भीड़ लगी रही। सदर तहसील में उप निबंधन कार्यालय प्रथम और उप निबंधन कार्यालय द्वितीय दो उप निबंधक कार्यालय हैं। पंजीकरण से पहले स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर पक्षकार को आवेदन करना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

8 नवंबर से सर्वर रखरखाव व डाटा हस्तांतरण के कारण बंद था। बुधवार को सर्वर चालू हो जाने का दावा किया गया, लेकिन बुधवार को दिन में कई बार सर्वर नहीं चलने के कारण बैनामा, इकरारनामा, दानपत्र के लिए आवेदन नहीं हुए। नकल और मुआयना के लिए शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना पड़ता है। शुल्क जमा नहीं हो सका। बुधवार को एक भी विवाह पंजीकरण नहीं हुआ। सर्वर डाउन रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को उप निबंधन कार्यालय प्रथम में 12 और द्वितीय में 42 ही बैनामे हो सके। इसके बाद गुरुवार को भी सुबह से ही सर्वर कई बार डाउन रहा, लेकिन एक बजे के बाद सर्वर ठीक होने से बैनामे हुए। उप निबंधन कार्यालय प्रथम 163 और उप निबंधन कार्यालय द्वितीय में 168 बैनामे हुए। सर्वर डाउन रहने से अधिवक्ता, दस्तावेज लेखकों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का डेटा एनआईसी के मेघराज सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड में स्थानांतरित करने के दौरान चार दिन पहले ही उप निबंधन कार्यालय बंद रहा, अब दो दिन से सर्वर डाउन है। यही हाल रहेगा तो कैसे काम होगा। वर्जन- स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल को एनआईसी द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर से राष्ट्रीय सरकारी क्लाउड (एनजीसी) में स्थानांतरित किया गया है। इसी कारण कुछ समस्या आ रही है। लखनऊ से सर्वर को सही करने का काम चल रहा है। -स्वेता सिंह, उप निबंधक, उप निबंधन कार्यालय द्वितीय