अर्धनग्न अवस्था में दिव्यांग का शव मिलने से सनसनी

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - परिजन लगा रहे युवक की हत्या का आरोपअर्धनग्न अवस्था में दिव्यांग का शव मिलने से सनसनी अर्धनग्न अवस्था में दिव्यांग का शव मिलने से सनसनी अर्धनग्न अवस्था

अर्धनग्न अवस्था में दिव्यांग का शव मिलने से सनसनी

थाना गोविंदनगर के अंतर्गत मिडलैंड कालोनी के बराबर वाले रास्ते स्थित नाले में मंगलवार रात दिव्यांग युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से नाले से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाते हुए मामले की जांच में जुट गयी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मंगलवार रात मिडलैंड कालोनी के बराबर वाले रास्ते पर स्थित मसानी नाले में युवक का शव लोगों को दिखाई दिया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी और मौके पर भीड़ लग गयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर रवि त्यागी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली।

नाला करीब 20 फीट गहरा होने के चलते पुलिस ने जेसीबी बुलायी। इस दौरान पुलिस ने जेसीबी के फट्टा पर एक युवक को बिठाकर नीचे उतारा। उसने युवक को शव को काफी मशक्कत के बाद जेसीबी के मलबा उठाने वाले फट्टे पर रख कर निकलवाया। देर रात मौके पर मौजूद लोग उसकी शिनाख्त नहीं कर सके। पुलिस ने शव कब्जे में कर मोर्चरी को भिजवा दिया।बुधवार सुबह उसकी शिनाख्त मल्लाह वाली गली, वृंदावन गेट निवासी दिव्यांग युवक महेश (35) के रूप में परिजनों ने की। इस दौरान परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि वह मंगलवार सुबह घर से एक युवक के साथ गया था। उस पर ही परिजन हत्या का शक जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि युवक की शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजन एक युवक पर शक जता रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृत्यु के सही कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। मृतक के माता-पिता की मौत हो चुकी है वह अपनी मौसी के पास रहता था।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।