Mathura News: बच्चों के बेहतर पालन-पोषण पर हुआ मंथन

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: ​नगर के स्थानीय अस्पताल में बच्चों के सही पालन-पोषण को लेकर आयोजित विचार संगोष्ठी में बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में माता-पिता की भूमिका, आधुनि

Mathura News: बच्चों के बेहतर पालन-पोषण पर हुआ मंथन

Mathura News: नगर के स्थानीय अस्पताल में बच्चों के सही पालन-पोषण को लेकर आयोजित विचार संगोष्ठी में बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में माता-पिता की भूमिका, आधुनिक अव्यवस्थित जीवनशैली से बच्चों पर पड़ने वाले दुष्परिणामों और इनमें सुधार के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। ​संगोष्ठी में अस्पताल के व्यवस्थापक सम्राट अशोक गोस्वामी ने कहा कि बच्चे केवल एक परिवार का ही नहीं, बल्कि हमारे समाज और देश का आने वाला भविष्य हैं। उनके निर्माण में माता-पिता का दृष्टिकोण और सही परवरिश सबसे महत्वपूर्ण होती है। ​उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित दिनचर्या बच्चों के स्वास्थ्य और संस्कारों को प्रभावित कर रही है।

इससे बचने के लिए परिवारों को अपनी दिनचर्या में सुधार करना होगा और बच्चों को पर्याप्त समय व सही मार्गदर्शन देना होगा। ​गोष्ठी में उपस्थित डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने माता-पिता को सलाह दी कि वे बच्चों को जंक फूड की जगह पौष्टिक आहार दें और स्क्रीन टाइम मोबाइल टीवी को सीमित कर उन्हें मैदानी खेलों और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमथुराMathura News: बच्चों के बेहतर पालन-पोषण पर हुआ मंथन