ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरागुप्त नवरात्रि मानव उत्थान के लिए श्रेष्ठ

गुप्त नवरात्रि मानव उत्थान के लिए श्रेष्ठ

गुप्त नवरात्रि पर्व का समापन शनिवार को श्रद्धा संग हो गया। मां भगवती का साप्ताहिक नवचंडी पाठ पूर्व हुआ और हवन कर आहूतियां दी गईं। इस मौके पर महंत रामकृष्ण शास्त्री ने कहा है कि गुप्त नवरात्रि पर्व...

गुप्त नवरात्रि मानव उत्थान के लिए श्रेष्ठ
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 01 Jul 2017 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि पर्व का समापन शनिवार को श्रद्धा संग हो गया। मां भगवती का साप्ताहिक नवचंडी पाठ पूर्व हुआ और हवन कर आहूतियां दी गईं। इस मौके पर महंत रामकृष्ण शास्त्री ने कहा है कि गुप्त नवरात्रि पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती हैं और यह मानव उत्थान के लिए श्रेष्ठ है। भक्त मंगेश लता, सिद्धार्थ, डॉ.मीनाक्षी, वैशाली, कुंवर बहादुर, सुबोध, मंजुला ने गीता एन्कलेव स्थित दुर्गा माता के मंदिर पर धार्मिक उत्सव का आयोजन किया। कवयित्री मंगेश लता ने सपरिवार मां भगवती के बाल स्वरूप की साधना की व आहूतियां देकर समस्या निवारण संग कल्याण प्रार्थना की। महंत शास्त्री के अनुसार इस मौके पर श्याम, अश्वनी, देव, वरदान, कार्तिक, काशीवीर, सिद्धि, भाजपा नेता रविकांत गर्ग, सूर्यकांत शर्मा, बार के पूर्व सचिव नंदकिशोर उपमन्यु एड., पन्ना लाल शर्मा, जगत बहादुर अग्रवाल, विपिन पटौरिया, पुजारी अनिल पाण्डेय, अनिल सिंह, गौरव, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें