मोटरबोट हादसा : छह दिन बाद भी नहीं लगा पंकज का सुराग

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

मथुरा के केशीघाट के पास मोटर बोट हादसे में लापता पंकज का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और पीएसी की गोताखोर टीमें लगातार तलाश कर रही हैं, जबकि 15 श्रद्धालुओं के शव बरामद किए जा चुके हैं। मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया है।

मोटरबोट हादसा : छह दिन बाद भी नहीं लगा पंकज का सुराग

मथुरा, केशीघाट के निकट मोटर बोट हादसे में यमुना में डूबे लोगों में से लापता चल रहे पंकज का छह दिन बाद भी सुराग नही लग सका है। पुलिस, पीएसी की गोतखोर टीमें दर्जनभर वोट के माध्यम से तलाश कर रही है तो दूसरी ओर पुलिस की सात टीमें यमुना किनारे-किनारे तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी उसका सुराग न लगने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वृंदावन के केशीघाट के सामने यमुना में मोटरबोट डूबने के दौरान सोमवार तक पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये गये सर्च ऑपरेशन के तहत 15 श्रद्धालुओं के शवों निकलवाकर परिजनों को सौंपा जा चुका है।

अभी तक एक लापता का सुराग नहीं लग सका है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही पीएसी गोताखोर व अन्य गोताखोर की टीमें दर्जन भर वोट लेकर यमुना में बैराज तक तलाशते रहे,तो दूसरी ओर सात थाना पुलिस को यमुना किनारे-किनारे पैदल घूम कर तलाश करते रहे, लेकिन उसका अभी तक सुराग नहीं लग सका है। गुरुवार सुबह से पुन:सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा। बताते चलें कि अपने कलेजे के टुकडे का अभी तक पता न चलने पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।मोटरबोट हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच शुरुमथुरा। जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह ने वृंदावन के मोटरबोट हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। मजिस्ट्रेटी जांच अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जनपद के वृन्दावन/थाना मांट क्षेत्रांतर्गत केसी घाट के पास नाव दुर्घटना घटित हुई थी। उक्त दुर्घटना में कुल 15 व्यक्ति मृत हुए हैं। 08 व्यक्ति घायल हैं व 10 लोगों की स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित है। 01 व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने सर्व-साधारण को सूचित किया है कि किसी भी व्यक्ति/दल एवं किसी संस्था आदि को उक्त घटना के संबंध में जानकारी हो, तो वह अपने लिखित/मौखिक अभिकथन एवं अभिलेखीय साक्ष्य (यदि कोई हो तो) अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व के समक्ष कलेक्ट्रेट मथुरा स्थित कार्यालय में दिनांक 23 अप्रैल 2026 तक पूर्वान्ह 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे के मध्य उपस्थित होकर दर्ज/प्रस्तुत कर सकते हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।