स्कूल चलो अभियान: भगौसा में निकाली गई रैली

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - ग्राम पंचायत भगौसा में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभिवावकों से संपर्क करते हुए स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। छात्रों ने 'मम्मी पापा हमें पढ़ाओ' जैसे नारे लगाते हुए रैली में भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जनवीर ने कहा कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार है।

स्कूल चलो अभियान: भगौसा में निकाली गई रैली

ग्राम पंचायत भगौसा में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से अभिवावकों से संपर्क करने के दौरान शत प्रतिशत नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए स्कूल चलो रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल चलकर नाम लिखाओ जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जनवीर ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। इससे छात्रों को वंचित नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक बाबूलाल मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा अनेक लाभान्वित योजनाएं छात्रों के लिए निशुल्क संचालित की जा रही हैं।

जाटव मौहल्ले में वीरीसिंह एवं उनके भाइयों ने छात्रों एवं स्टाफ कर्मियों का स्वागत किया। अटल फौजदार ने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने को प्रेरित किया। रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक बाबूलाल मिश्रा एवं प्रधानाध्यापक वंदना गौर द्वय द्वारा किया गया। इस दौरान मीना कुमारी, सुघड़ सिंह, गोविंद प्रसाद, आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकुमारी, रेखा, कुसुम आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।