रंगोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Mar 02, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - सारंग हाई इम्पैक्ट स्कूल, चैतन्य विहार ने होली उत्सव रंगोत्सव 2026 का आयोजन किया। पहले दिन 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई, जिसमें होली अंत्याक्षरी, एकल गायन, और फैशन परेड शामिल थे। निदेशक और प्रधानाचार्या ने बच्चों को सम्मानित किया। दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

रंगोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सारंग हाई इम्पैक्ट स्कूल, चैतन्य विहार द्वारा आयोजित दो-दिवसीय होली उत्सव रंगोत्सव 2026 के प्रथम दिन का आयोजन अत्यंत उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हुआ। ओपन टू ऑल (सभी के लिए खुला) होने के कारण इस उत्सव में मथुरा और वृंदावन के विभिन्न क्षेत्रों से आए अभिभावकों और बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया। उत्सव के पहले दिन लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षणों में होली अंत्याक्षरी, एकल गायन, एकल नृत्य और फैशन परेड शामिल रहे। इसके अतिरिक्त बच्चों ने इको-फ्रेंडली रंग बनाने और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता दिखाई।

संस्था के निदेशक खुशबू सोढ़ी एवं मार्तंड देव उपाध्याय के साथ प्रधानाचार्या अंजू मल्होत्रा ने कार्यक्रम का अवलोकन किया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के उत्साह की सराहना की। रंगोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को होली गेम्स, कार्ड मेकिंग, टी-शर्ट पेंटिंग और रंगोली मेकिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।