ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराघने कोहरे ने थामी हाईवे पर दौड़ते वाहनों की रफ्तार

घने कोहरे ने थामी हाईवे पर दौड़ते वाहनों की रफ्तार

सुहाग नगरी में घने कोहरे की चादर ने नेशनल हाईवे पर दौड़ते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। कोहरे के चलते चालकों को अपने वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी...

घने कोहरे ने थामी हाईवे पर दौड़ते वाहनों की रफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 18 Nov 2020 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सुहाग नगरी में घने कोहरे की चादर ने नेशनल हाईवे पर दौड़ते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। कोहरे के चलते चालकों को अपने वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी करनी पड़ गई। अधिकांश वाहन चालक दिन में भी अपने वाहनों की लाइटें जलाकर सफर करते नजर आए। कोई कोहरे के चलते आम लोगों को भी अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ गया।

दीपावली का त्योहार बीतने के पश्चात मंगलवार की सुबह कोहरे की सफेद चादर में लिपटी नजर आई। सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो वातावरण में चारों ओर घना कोहरा देखकर चौंक गए। घर से बाहर टहलने के लिए निकले अनेक बुजुर्ग लोग घने कोहरे के चलते बीच रास्ते से ही वापस लौट आए। वहीं अनेक लोगों की कोहरे के बीच टहलने के लिए घर से बाहर जाने की हिम्मत तक नहीं पड़ी। इधर दिन चढ़ने पर कोहरे के बीच हवा भी चलने लगी। जिसके चलते सर्दी बढ़ गई।। इसी के साथ बीमार और बुजुर्ग लोगों की मुश्किलें भी बढ़ चली। सर्दी से अपना बचाव करने को लेकर ज्यादातर बुजुर्ग लोग कंबल और रजाई से बाहर ही नहीं निकले जो निकलेगी वे चाय नाश्ता कर फिर से रजाई में जा दुबके। वातावरण में घना कोहरा दोपहर होने तक छाया रहा। दोपहर बाद धूप निकली तब कहीं जाकर जनमानस को राहत मिल सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें