एसपीएल के ट्रायल शुरू, पहले ही दिन उमड़े खिलाड़ी

Feb 05, 2026 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - एसपीएल के ट्रायल शुरू, पहले ही दिन उमड़े खिलाड़ीएसपीएल के ट्रायल शुरू, पहले ही दिन उमड़े खिलाड़ीएसपीएल के ट्रायल शुरू, पहले ही दिन उमड़े खिलाड़ी

एसपीएल के ट्रायल शुरू, पहले ही दिन उमड़े खिलाड़ी

सनातन संस्कृति, खेल भावना के साथ सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) के ट्रायल्स जयपुर शहर से शुरू हो गये। वृंदावन से देवकीनंदन महाराज ने पहुंचकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों का विवरण एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को 13 मार्च से इंदौर में आयोजित होने वाली सनातन प्रीमियर लीग में खेलने का अवसर मिलेगा। गुरुवार को जयपुर स्थित श्रीबालाजी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना का सशक्त माध्यम है।

सनातन क्रिकेट कलब के संस्थापक विजय शर्मा ने प्रियाकान्तजु मंदिर पर बताया कि ट्रायल के दौरान सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित की गई। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान चयन समिति में चीफ सेलेक्टर विलास जोशी के साथ सिद्धार्थ जोशी, कुलदीप सिंह, दुष्यंत त्यागी, अमरदीप सिंह, विवेक यादव, राहुल राणा और अभिषेक गोला ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। सनातन क्रिकेट कलब के सह संस्थापक देव जोशी, कोर कमेटी के अध्यक्ष अरुण पांडेय, मुख्य सलाहकार सोमेंद्र तिवारी, जयगोपाल, अखिलेश अत्री, अमित अरोड़ा, और राहुल राणा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।