ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराआईजीआरएस में लापरवाही पर 20 अधिकारियों का वेतन रोका

आईजीआरएस में लापरवाही पर 20 अधिकारियों का वेतन रोका

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस में ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर...

आईजीआरएस में लापरवाही पर 20 अधिकारियों का वेतन रोका
हिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 28 Sep 2020 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस में ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर 20 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका है। ऑनलाइन लंबित डिफॉल्टर संदर्भों को लेकर जनपद स्तर पर अधिकारियों को दूरभाष पर वार्ता करने पर 24 सितंबर को शाम पांच बजे तक इन संदर्भों का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी की ओर से निर्देश दिए गए थे। हालांकि डिफॉल्टर संदर्भों का निस्तारण 20 अधिकारियों ने नहीं किए। इनमें पीओ डूडा, ईओ नगरपालिका कोसीकलां, खंड शिक्षा अधिकारी छाता-गोवर्धन, ईओ नगरपंचायत बाजना, एआरटीओ प्रशासन, जिला प्रोबेधन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मांट, बाल विकास परियोजना नौहझील, ईओ नगरपंचायत छाता, जिला आबकारी अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष छाता, खंड विकास अधिकारी मांट-फरह-बलदेव, सहायक विकास अधिकारी चौमुहां-नंदगांव-नौहझील,प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक पीएससी, सीएचसी बल्देव-छाता शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें