
अलीगढ़ ने कोसीकलां को फाइनल में दी 79 रनों से शिकस्त
Mathura News - कस्बे के पदम फौजी ग्राउंड पर 45वें बरसाना क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ, जिसमें सहारा अलीगढ़ ने जयंत क्रिकेट एकेडमी को 79 रन से हराया। अलीगढ़ ने 249 रन बनाए, जबकि कोसीकलां की टीम 170 रन पर ऑल आउट हो गई। अनुभव सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कस्बे के पदम फौजी ग्राउंड पर 45वें बरसाना आमंत्रित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। इसमें सहारा अलीगढ़ ने जयंत क्रिकेट एकेडमी कोसीकलां को 79 रन से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। कोसीकलां टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इसमें अलीगढ़ टीम ने तय 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए। इसमें अनुभव सिंह ने 44 गेंद में 8 छक्के एवं 8 चौकों की मदद से 94 रन बनाए। वहीं यशवीर ने 31 गेंद में नाबाद 65 रन बनाए। अंकुर ने भी 21 गेंद में 4 छक्के एवं 4 चौकों की मदद से 46 रन बनाए।
कोसीकलां के विवेक चौधरी ने 2 विकेट लिए। जबाब में कोसीकलां की पूरी टीम 170 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें यशपाल ने 26 गेंद में 2 छक्के एवं 9 चौकों से 50 रन बनाए। चंद्रपाल सैनी ने 20 गेंदों में 33 रन बनाए। अलीगढ़ के गौरव राघव ने 4 विकेट लिए। अनुभव सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग कपिल गोस्वामी एवं जगदीश राघव ने की। राजेंद्र हंस ने कमेंट्री की। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, कलुआ गौड़, रनवीर ठाकुर, संजय परमार, विजेंद्र परमार, चंदन फौजी, मिल्खा सिंह आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




