ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराशहर में पानी की समस्या को लेकर दिया धरना

शहर में पानी की समस्या को लेकर दिया धरना

भीषण गर्मी के दौरान शहर में नगर पालिका की ओर से प्याऊ लगवाने के लिए लोगों ने आंबेडकर पार्क में धरना...

शहर में पानी की समस्या को लेकर दिया धरना
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 05 Jun 2022 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भीषण गर्मी के दौरान शहर में नगर पालिका की ओर से प्याऊ लगवाने के लिए लोगों ने आंबेडकर पार्क में धरना दिया। समाज सेवी हरवीर सिंह भारतीय ने बताया कि गर्मी के समय में भी नगर में प्याऊ की व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में शहर में आने वाले लोगों के पेयजल की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वह नगर पालिका का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने के लिए धरना पर बैठे हैं। शहर में हाईवे, आवास विकास, सोरों गेट, नदरई गेट व अन्य क्षेत्रों में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ लगवाए जाएं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें