Mathura News: पानीगांव में बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की खराबी से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: विद्युत विभाग के खिलाफ नारे लगाकर जताया विरोधपानीगांव में बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की खराबी से ग्रामीणों का फूटा गुस्सापानीगांव में बिजली कटौती और

Mathura News: पानीगांव में बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की खराबी से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Mathura News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन पानीगांव में हो रही बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की खराबी से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार शाम लक्ष्मीनगर मथुरा बिजलीघर फीडर से जुड़े पानीगांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और एसडीओ व जेई के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले करीब छह माह से विद्युत ट्रांसफार्मर की खराबी और मनमाने ढंग से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली न आने के कारण लोगों को रातभर छतों पर बैठकर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार टोल फ्री नंबर 1912 और संबंधित विद्युत अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण सतीश चंद्र और राजवीर सिंह ने बताया कि लंबे समय से गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब बनी हुई है। आए दिन बिजली कटौती के साथ ही समय-समय पर ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर मुख्यमंत्री द्वारा गांवों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर पानीगांव में रात के समय अधिकांश घरों में अंधेरा छाया रहता है। शिकायत करने के लिए अधिकारियों को फोन किया जाता है तो कई बार फोन नहीं उठाया जाता और फोन उठने पर भी समस्या का समाधान नहीं होता।बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। विरोध और नारेबाजी करने वालों में राजवीर सिंह चौधरी, फूलसिंह चौधरी, डॉ. ओमप्रकाश, पिंटू चौधरी, सतीश चन्द्र, ओमप्रकाश, खजानसिंह, रमेश चौधरी, वीरेंद्र, रवि सिंह, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsMathura News: पानीगांव में बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की खराबी से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा