Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsRLD Meeting for Kosi Kalan Rally Success on November 16
रालोद की रैली की सफलता के लिए हुई बैठक

रालोद की रैली की सफलता के लिए हुई बैठक

संक्षेप: Mathura News - राष्ट्रीय लोकदल ने 16 नवंबर को कोसीकलां मंडी में होने वाली रैली की सफलता के लिए बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी इस रैली को संबोधित करेंगे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की। रैली में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी।

Sat, 8 Nov 2025 10:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय लोकदल ने शनिवार केा कस्बे के डाक बंगला पर बैठक की। इसमें 16 नवंबर को कोसीकलां मंडी में होने वाली रैली की सफलता के लिए चर्चा हुई। रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष जयवीर सिंह का कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। ठाकुर तेजपाल सिंह ने सभी से भारी संख्या में कोसीकलां की रैली को सफल बनाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि छाता में जनता बदलाव के लिए अब करवट बदलने वाली है। 10 वर्ष से जनता तंग है। कुमरचंद्र रावत ने कहा कि जयंत चौधरी जब मथुरा आए थे, तभी इशारा कर गए थे कि 2027 का चुनाव छाता विधानसभा से प्रारंभ होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि कोटवन बॉर्डर से कोसीकलां तक कार्यकर्ताओं की लाइन लग जाएगी। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचकर अपने नेता से पूछें कि छाता शुगर मिल में अब देरी क्यों हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करें। इसमें सभी राज्य के पदाधिकारी भाग लेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। संचालन पूर्व अध्यक्ष जगपाल सिंह ने किया। इस दौरान अतुल सिसोदिया लवी, रोशन मंत्री, अभयपाल सिंह, वीरी सिंह, जगदीश पंडित, अंगद बंजारा, वीर बहादुर, नारायण सिंह, रमेश पंडित, श्याम सुंदर, पुष्पेंद्र, रामकिशन, भोला आदि रहे।