ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराकिसान आंदोलन को हवा देने में जुटे रालोद और कांग्रेस

किसान आंदोलन को हवा देने में जुटे रालोद और कांग्रेस

मथुरा। कृषि कानूनों के विरोध को लेकर यमुना एक्सप्रेस क्षेत्र से लगे हुए गांवों को छोड़कर अन्य क्षेत्र में किसान आंदोलनरत नहीं दिख रहे...

किसान आंदोलन को हवा देने में जुटे रालोद और कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 02 Feb 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि कानूनों के विरोध को लेकर यमुना एक्सप्रेस क्षेत्र से लगे हुए गांवों को छोड़कर अन्य क्षेत्र में किसान आंदोलनरत नहीं दिख रहे हैं। जनपद में किसान आंदोलन को हवा देने में कांग्रेस और रालोद जुट गये हैं।

मांट क्षेत्र और बलदेव के कुछ हिस्से में किसान आंदोलन का असर है। किसान आंदोलन के समर्थन में कुछ गांवों में भारतीय किसान यूनियन द्वारा पिछले दिनों पंचायत की गई हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत बुधवार को बलदेव में पंचायत कर रहा है। पिछले दिनों गोवर्धन क्षेत्र के भवनपुरा में किसानों की एक पंचायत में पंचायत चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करने की अपील की गई थी। इसके अलावा रालोद और कांग्रेस किसान आंदोलन को तेज करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत आंदोलन को लेकर गांव-गांव पंचायतें करने में जुटा हुआ है। इनमें बुधवार को बलदेव के अवैरनी चौराहे पर होने वाली किसान पंचायत की सफलता के लिए किसानों व ग्रामीणों से आह्वान किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें