
विश्व डायबिटीज दिवस : मिठाई के शौकीन ब्रजवासियों के स्वास्थ्य को डायबिटीज कर रही खराब
Mathura News - बीमारी के चलते शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ रहा असर विश्व डायबिटीज दिवस : मिठाई के शौकीन ब्रजवासियों के स्वास्थ्य को डायबिटीज कर रही खराबविश्व डायबिटी
मथुरा में जब तक सुबह कचौड़ी जलेबी का नाश्ता न हो तो मजा नहीं आता है। इसमें मिठाई हो तो और आनंद आ जाता है। मिठाई के शौकीन ब्रजवासियों के स्वास्थ्य को डायबिटीज खराब कर रही है। खानपान की अनदेखी से शुगर की समस्या बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों के पास अधिकतर मरीज इसी बीमारी के आ रहे हैं। शादी एवं अन्य पार्टियों में मन को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। इसका असर शरीर के अन्य अंगों पर पड़ रहा है। लोगों की बदलती दिनचर्या भी उनको डायबिटीज का रोगी बना रही है। होली गेट निवासी एक बुजुर्ग का ऑपरेशन होना था।

डायबिटीज चेक की तो बढ़ी हुई थी। चिकित्सक ने कहा कि डायबिटीज कंट्रोल करके आना। फ्री चिकित्सा शिविर में जब लोग जांच कराते हैं तो पता चलता कि उनको शुगर की समस्या है। चिकित्सकों की ओपीडी में आने वाले मरीजों से बातचीत एवं समस्या पूछी जाती है तो पता चलता डायबिटीज की समस्या है। एआई तकनीक एवं मशीन लगाकर शुगर पर नजर वरिष्ठ फिजीशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. आशीष गोपाल का कहना है कि डायबिटीज की समस्या लगातार बढ़ रही है। दवा के साथ-साथ दिनचर्या सही रखकर, खानपान में सावधानी, योगा, व्यायाम आदि से इसको कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने में गीता का ज्ञान बहुत कारगर है। गीता में कहा गया कि हमें भोजन उतना ही करना चाहिए जितना जीवित रहने के लिए जरूरी है। ओपीडी में इस बीमारी के अधिक मरीज देखने को मिल रहे हैं। डायबिटीज से कम हो रही रोग प्रतिरोधक क्षमता वरिष्ठ फिजीशियन डा. भरत गुप्ता के अनुसार जीवन शैली में बदलाव के कारण शरीर में बीमारी से लड़ने की क्षमता कम होती जा रही है। पहले की तरह लोग शारीरिक श्रम नहीं कर रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ रही है। युवाओं में शुगर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। हर 10 में से चार को यह बीमारी है। डायबिटीज कंट्रोल न होने एवं अनदेखी से किडनी, हार्ट, आंखें, नस की बीमारी संभव है। बढ़ रही दवा की डिमांड कैमिस्ट एसो. के अध्यक्ष भोला यादव एवं महासचिव आशीष चतुर्वेदी के अनुसार बाजार में डायबिटीज दवा की डिमांड बढ़ रही है। विभिन्न कंपनियों की दवा बाजार में हैं। डायबिटीज रोगियों को हार्ट की समस्या संभव सिम्स के हार्ट रोग विशेषज्ञ डा. अर्पित अग्रवाल के अनुसार शुगर रोगियों को हार्ट की प्रॉब्लम एवं ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। इसका कंट्रोल होना आवश्यक है। आईएमए गंभीर, आयोजित किए जा रहे सेमिनार आईएमए अध्यक्ष बिजेन्द्र तिवारी एवं सचिव डा. गौरव भारद्वाज के अनुसार शुगर की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। समय-समय पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




