ऐतिहासिक स्थलों के निरीक्षण को पहुंची टीम, रिपोर्ट बनाई
Mathura News - देवी अहिल्याबाई द्वारा बनवाई गई और पुनरोद्धार कराई गई स्थलों का होगा विकासऐतिहासिक स्थलों के निरीक्षण को पहुंची टीम, रिपोर्ट बनाईऐतिहासिक स्थलों के नि

देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा बनवाई गई और पुनरोद्धार कराई गई ऐतिहासिक स्थलों का न सिर्फ जीर्णोद्धार होगा बल्कि संरक्षण भी किया जायेगा। कौन सी संपत्ति कहां है, किस स्थिति में है और किसने कब्ज़ा कर रखा है, इस सबकी जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट तैयार करने को एक टीम शुक्रवार को मंदिरों की नगरी में पहुंची। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने वृंदावन में भी कई मंदिर, कुंज, बावड़ी और घाटों का निर्माण व कई स्थलों का जीर्णोद्धार कराया था, लेकिन आज इनमें कई स्थल दुर्दशा पर आँसू बहा रहे हैं तो कई स्थानों पर कब्ज़ा के प्रयास हो रहे हैं। पिछले दिनों धनगर समाज ने इस बाबत मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी थी जिसके बाद शुक्रवार को एक टीम ऐसे स्थलों का निरीक्षण कर उनकी सूची बनाने को पहुंची।
टीम में शामिल अधिकारियों के साथ समाज से डॉ. भगवान सिंह, निरंजन सिंह, हरगोविन्द, रघुवीर सिंह, सूबेदार राजवीर सिंह आदि ने ठाकुर श्री चैन बिहारी मंदिर, कालीदह, अटल्ला चुंगी स्थित प्राचीन कुआँ और बावड़ी का जायजा लिया। ज्यादातर स्थलों की दुर्दशा पाई। उपेक्षा का शिकार हो रहे ऐसे ऐतिहासिक स्थलों की एक रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजी जाएगी जिससे कि इनका विकास हो सके और यहां भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


