माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचायों ने उठाई समस्याएं

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - डीआईओएस कार्यालय के सभागार में योजनाओं व कार्यों की हुई समीक्षा डीआईओएस कार्यालय के सभागार में योजनाओं व कार्यों की हुई समीक्षा -डीआईओएस ने समस्याओं

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचायों ने उठाई  समस्याएं

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा डीआईओएस सत्यदेव की अध्यक्षता में हुई। यू-डायस, डीबीटी प्रोग्रेस और विभिन्न पोर्टलों पर समयबद्ध डेटा फीडिंग की समीक्षा करते हुए डीआईओएस ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। स्कूल चलो अभियान में छात्र-छात्राओं के नामांकन अधिक से अधिक संख्या में बढ़ाये जाएं। जिला वि‌द्यालय निरीक्षक कार्यालय के श्रीकृष्ण सभागार में समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम जिला समन्वयक डा. श्याम सुन्दर द्वारा निर्धारित एजेंडा बिंदुओं को प्रस्तुत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को शैक्षिक पंचांग का पालन, कक्षा/अध्यापक डायरी व पाठ योजना का नियमित रख-रखाव तथा शासनादेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा प्रार्थना सभा की गुणवत्ता सुधारने, छात्रों को नैतिक शिक्षा देने, प्रयोगशाला/पुस्तकालय को सक्रिय रखने तथा शौचालय, पेयजल व विद्युत की समुचित व्यवस्था करें। इन्स्पायर अवार्ड, विज्ञान व बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सक्रिय प्रतिभागिता करने तथा सेवा पुस्तिका, अवकाश व स्टॉक रजिस्टर जैसी कार्यालयी प्रविष्टियों को अपडेट रखा जाए।सुभाष इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मनवीर सिंह तथा डा. दिनेश सिंह राणा द्वारा सक्षम अधिकारी का टेन नंबर अनिवार्य होने से आ रही वेतन सम्बन्धी समस्या को उठाया गया। प्रधानाचार्यो ने प्रबंधतंत्र के अनावश्यक हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रधानाचार्य डा. बिजेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार मिश्रा तथा देवप्रकाश शर्मा द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/स्वीपर की नितांत कमी का मुद्दा उठाया गया। देवप्रकाश शर्मा ने सुझाव दिया कि आउटसोर्सिंग के पदों पर कार्य (जैसे स्वीपर, गार्ड आदि) सुस्पष्ट उल्लेखित हो और शेष भर्तियां जल्द हो। प्रधानाचार्य सोहन झा ने कहा कि वर्ष में दो बार होने वाली प्रबंधतंत्र की बैठक में जनपदस्तरीय सक्षम अधिकारी की उपस्थिति हो तथा उसकी वीडियोग्राफी कराई जाए। जितेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो रही है। डा. संजय शर्मा द्वारा वि‌द्यालयों में धनाभाव का मुद्दा उठाया गया। इनके अलावा प्रियंका चौरसिया, कमल कुमार गौड़, रूमा देवी, डा. कमल कौशिक ने समस्याएं रखीं। इस अवसर पर एडीआईओएस यशपाल सिंह भी उपस्थित थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।