गोवर्धन परिक्रमा में तबियत बिगडी, रिटायर इंस्पेक्टर की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - थाना गोवर्धन के अंतर्गत गोवर्धन परिक्रमा में पूंछरी के लौठा के समीप अचानक तबियत बिगडने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वह दिल्ली पुलिस के रिटायर इंस्पेक्

गोवर्धन परिक्रमा में तबियत बिगडी, रिटायर इंस्पेक्टर की मौत

थाना गोवर्धन के अंतर्गत परिक्रमा में पूंछरी के लौठा के समीप अचानक तबीयत बिगड़ने से अलीगढ़ निवासी रिटायर इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। अधिक मास में ब्रज में श्रद्धालु परिक्रमा लगा पुण्य के भागी बन रहे हैं। लोग इस दौरान ब्रज चौरासी कोस के अलावा गिर्राज महाराज व वृंदावन, राधारानी की परिक्रमा लगा रहे हैं। शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर विजयपाल सिंह, मूल निवासी इगलास, अलीगढ़ साथियों के साथ गिर्राज महाराज की परिक्रमा दे रहे थे।

सुबह करीब चार बजे पूंछरी के लौठा के समीप अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। इसे देख उनके साथी तत्काल उन्हें उपचार को सीएचसी गोवर्धन ले गये। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। साथियों ने बताया कि वह प्रतिमाह गिर्राज परिक्रमा लगाने आते थे। वर्तमान में वह दिल्ली स्थित वेस्ट विनोद नगर में मकान बना कर परिवार के साथ रह रहे थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।