ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापर्यावरण पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया तो बढ़ेगी समस्या : विधायक

पर्यावरण पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया तो बढ़ेगी समस्या : विधायक

ग्राम ढीपा में भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, वन विभाग के रेंजर नाहर सिंह, अर्जुन सिंह, मुन्ना लाल राजपूत ने बरगद, पीपल, आम का पेड़...

पर्यावरण पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया तो बढ़ेगी समस्या : विधायक
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 06 Jul 2022 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम ढीपा में भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, वन विभाग के रेंजर नाहर सिंह, अर्जुन सिंह, मुन्ना लाल राजपूत ने बरगद, पीपल, आम का पेड़ लगाया। रेंजर नाहर सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य 1.48 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य था, जो कि हमने 75 प्रतिशत पूरा कर लिया है।

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि पशु, पक्षी जो मात्र पेड़ों पर निर्भर हैं। गर्मी के समय में पशु-पक्षियों की हालत दयनीय हो जाती है। पर्यावरण पर ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति दयनीय हो जाएगी। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम 5 पौधे लगाने चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। साथ ही पक्षियों के लिए एक बर्तन पानी भरकर छत पर रखें, जिससे उनकी भी प्यास बुझ सके। इस मौके पर वन विभाग से उजीर सिंह, धर्मेंद्र, गजेंद्र सिंह, दीपू मिश्र, मुनीश कुमार, मनोज मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें