Mathura News: अनौड़ा के लोगों पंचायत सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन
Mathura News: पंचायत सचिव के अभद्र व्यवहार पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा अनौड़ा के लोगों पंचायत सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शनअनौड़ा के लोगों पंचायत सचिव के खिलाफ किया प

Mathura News: बल्देव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरहौली जुन्नारदार के मजरा ग्राम खडेरा के ग्रामीणों का गांव में सफाई व जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम पंचायत सचिव अनु चौधरी के कामकाज और कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीण लामबंद होकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट और राजीव भवन पहुंचे। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने ग्रामीणों को अश्वस्त किया कि मंगलवार से समस्या का समाधान गांव में देखने को मिल जाएगा। सचिव के अभद्र व्यवहार पर भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव अनु चौधरी द्वारा विकास कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। उनके मजरे का विकास नहीं कराया जा रहा है। गांव में बुनियादी सुविधाओं जैसे नाली, खड़ंजा और सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले जरूरी कागजी कामों के लिए ग्रामीणों को लगातार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जनता के साथ बदसलूकी करने वाले सचिव अनु चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।
डीपीआरओ ने किया आश्वस्त
शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों से वार्ता करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मंगलवार से आपके गांव में संबंधित अधिकारी पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें तुरंत दूर कराया जाएगा। कल से ही गांव में सफाई देखने को मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनता के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता करने वाले अनु चौधरी सचिव के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये रहे मौजूद
डीएम व सीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान जोगेन्द्र, मुन्शीलाल, पवन कुमार, महेश, शंकर, रवि कुमार, रूपो, रामकिशन, विष्णु कुमार, कृष्णा कुमार, बृजवासी, अमर सिंह, सतीश, पंकज चौधरी, लीलावती, हाकिम सिंह, देवी प्रसाद, यादराम, विनोद शर्मा, बंटी आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


