ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराफ्रेंचाइजी चलाने वाले युवक पर हमले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

फ्रेंचाइजी चलाने वाले युवक पर हमले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

फरह। थाना अंतर्गत हाईवे पर एचडीएफसी फाइनेंस की फ्रेंचाईजी चलाने वाले युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया...

फ्रेंचाइजी चलाने वाले युवक पर हमले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 16 May 2019 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना अंतर्गत हाईवे पर हिन्दुस्तान कालेज के सामने महिला मित्र को पेपर दिलाने आये कार सवार एचडीएफसी फाइनेंस की फ्रेंचाईजी चलाने वाले युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। युवक के भाई की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।विदित हो बुधवार शाम हिन्दुस्तान कालेज में अपनी महिला मित्र को परीक्षा दिलाने आये एचडीएफसी फाइनेंस की फ्रैंचाइजी चलाने वाले युवक विजय को दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। दो गोली उसके पैर में लगीं थी। उसे नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित युवक द्वारा छह लोगों पर शक जाहिर किया गया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीमों ने आगरा में ताबड़तोड़ दबिश दे तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर विजय के भाई विकास की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक फरह मुनीष चंद्र ने बताया कि घायल युवक के भाई विकास की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं घायल युवक ने जिन छह लोगों पर शक जाहिर किया है। उस मामले की भी जांच की जा रही है।छह लोगों पर घायल ने किया था शकपुलिस के अनुसार घायल विजय द्वारा आगरा शहर के ही छह परिचितों पर गोली मारने की घटना में शामिल होने का शक जाहिर किया गया है। इनमें पांच वह है जिन्होने लोन लिया था,तो एक व्यक्ति फ्रेंचाइजी चलाने वाला शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें