जिलाधिकारी ने की वन ट्रिलियन डॉलर योजना की समीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - जिलाधिकारी ने की वन ट्रिलियन डॉलर योजना की समीक्षा जिलाधिकारी ने की वन ट्रिलियन डॉलर योजना की समीक्षा जिलाधिकारी ने की वन ट्रिलियन डॉलर योजना की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की वन ट्रिलियन डॉलर योजना की समीक्षा

जनपद स्तर पर वन ट्रिलियन डॉलर योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा हेतु ओटीडी सेल (वन ट्रिलियन डॉलर सेल) की बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ओटीडी सेल द्वारा कृषि फसलों /औद्यानिक फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता, दुग्ध उत्पादन एवं उत्पादकता तथा दुग्ध प्रोसेसिंग की समीक्षा की। कलेक्ट्रट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ओटीडी सेल द्वारा उद्योगों के लिए भूमि आवंटन और स्वीकृति की स्थिति, औद्योगिक इकाईयों की स्थापना एवं उनके कार्यशील होने तथा सम्बन्धित इकाईयों का सुसंगत अधिनियमों में पंजीकरण, राजमार्गों, विद्युत ग्रिड, लॉजिस्टिक्स हब, विशेष निवेश जोन / टाउनशिप / औद्योगिक क्षेत्र / प्लेज पार्क आदि अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण की नियमित समीक्षा तथा उनके निर्माण को समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।ओटीडी

सेल द्वारा औद्योगिक विद्युत उपभोग, सौर ऊर्जा की प्रगति, जनपद से सॉफ्टवेयर निर्यात विशेषकर एसटीपीआई से निर्यात आदि की नियमित समीक्षा की जाएगी। आईटी यूनिट्स की एसटीपीआई में पंजीकरण, नए स्थापित होटल / रेस्टोरेंट तथा बेड की उपलब्धता, वाणिज्यक वाहनों के पंजीकरण, पीपीपी मोड़ पर निर्माणाधीन बस अड्डे के निर्माण, कौशल विकास में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योगों से समन्वय कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप कौशल को चिन्हित करना तथा तदनुसार कौशल प्रदान किये जाने की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। जनपद में आये घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या एवं पर्यटक स्थल पर विकसित किये जा रहे वे साइड एमेनिटीज के प्रगति, जनपद के पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कुल बिक्री, जिला घरेलू उत्पाद अनुमान तैयार किये जाने में उपयोग में लाये गये संकेतांकों की प्रगति तथा जिला अर्थव्यवस्था रिपोर्ट को तैयार करने के कार्य को किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।